29 जून को कानपुर में होगा मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, । पशुपालन विभाग, कानपुर मंडल द्वारा 29 जून 2026 को मंडल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री सभागार में आयोजित होगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पोल्ट्री क्षेत्र के सतत विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता और प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े किसान, उद्यमी, वित्तीय संस्थान, सहयोगी संगठन तथा पोल्ट्री उपकरण, फीड एवं दवा निर्माता कंपनियों को आमंत्रित किया गया है।
कॉन्क्लेव में आधुनिक शेड प्रबंधन एवं ऑटोमेशन, बायो-सिक्योरिटी एवं रोग नियंत्रण, फीड एवं पोषण प्रबंधन, सरकारी योजनाएं एवं सब्सिडी, तथा मार्केट लिंकिंग एवं वैल्यू एडिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।
विभाग ने इच्छुक प्रतिभागियों से निःशुल्क पंजीकरण कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 8765306283 एवं 8299492395 पर संपर्क किया जा सकता है।


