प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रहीं फरियादियों की समस्याएं

महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रहीं फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी,। पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता तथा पूर्ण गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क पर विशेष व्यवस्था की गई है।

 

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित परीक्षण कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं से संबंधित मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पीड़िताओं को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button