प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार

सीतामढ़ी:। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button