उत्तर प्रदेशएग्रीकल्चरऔरैया

किसान क्रेडिट (के०सी०सी०) बनवाने / नवीनीकृत कराने हेतु कृषक भाइयों के लिये आवश्यक सूचना।

किसान क्रेडिट (के०सी०सी०) बनवाने / नवीनीकृत कराने हेतु कृषक भाइयों के लिये आवश्यक सूचना।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया है कि जनपद में विकास खण्ड स्तर पर समस्त विकास खण्डों के सभागार में दिनांक 24.06. 2026 से 08.07.2026 के मध्य प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किसान क्रेडिट (के०सी०सी०) बनवाने / नवीनीकृत कराने हेतु विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग एवं बैंक के माध्यम से कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें के०सी०सी० से सम्बन्धित जानकारी दी जायेगी, अतः कृषक भाइयों से अनुरोध है, कि अपने-अपने विकास खण्ड से सम्बन्धित विकास खण्ड के सभागार में आयोजित के०सी०सी० कैम्प में निर्धारित समय में अपना किसान क्रेडिट (के०सी०सी०) बनवाने / नवीनीकृत कराने हेतु प्रतिभाग करने का कष्ट करें। सरकार का उद्देश्य कृषकों को प्राकृतिक अपदाओं और मौसमीय प्रतिकूलताओं से होने वाले नुकसान की भरपाई कराना है। के०सी०सी० से सम्बन्धित किसी भी समस्या या जानकारी हेतु कृषक भाई कृषि विभाग में सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button