इटावाउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान “पोलियो बूथ दिवस” का शुभारंभ आज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा जिला महिला चिकित्सालय से किया गया

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान “पोलियो बूथ दिवस” का शुभारंभ आज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा जिला महिला चिकित्सालय से किया गया

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -जनपद में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान “पोलियो बूथ दिवस” का शुभारंभ आज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा जिला महिला चिकित्सालय से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने नौनिहाल बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। उन्होंने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पूर्व में पोलियो बूथों पर बच्चों की उपस्थिति कम रही है अथवा जहां जागरूकता का अभाव है, वहां विशेष अभियान चलाया जाए। ऐसे क्षेत्रों में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग लेकर लोगों को जागरूक किया जाए, जिससे कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

उक्त कार्यक्रम में डॉ सतेंद्र यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button