महाराष्ट्रपूणेस्वास्थ्य

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

बारामती, । महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री एवं पुणे जिले की पालकमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने बारामती स्थित महिला शासकीय ग्रामीण अस्पताल में बच्चों को पोलियो रोधी वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर जिला स्तरीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

 

उन्होंने कहा कि “पोलियो मुक्त भारत” हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम टीकाकरण है। प्रत्येक अभिभावक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

 

सुनेत्रा अजित पवार ने कहा कि पोलियो रोधी वैक्सीन बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ महाराष्ट्र के निर्माण के लिए इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें तथा पोलियो मुक्त महाराष्ट्र के संकल्प को और मजबूत करें।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल, प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. अंजली पाटिल, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अंबादास देवमाने, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामचंद्र हंकारे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button