मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

केंद्रीय प्रभारी ने आकांक्षी विकासखंड हनुमना में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

केंद्रीय प्रभारी ने आकांक्षी विकासखंड हनुमना में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

90 दिवसीय सुधार कार्ययोजना को स्वीकृति, विकास प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज : भारत सरकार की केंद्रीय प्रभारी और संयुक्त विकास आयुक्त सुश्री रुक्मणी अत्रि ने आकांक्षी ब्लॉक हनुमना विकासखंड का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। केंद्रीय प्रभारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, संस्थागत प्रसव, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पूर्णता, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण तथा शौचालययुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण कर बालिका शौचालय, डिजिटल क्लासरूम तथा ड्रॉपआउट नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की। केन्द्रीय प्रभारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलैया की स्मार्ट क्लास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में ओपीडी, प्रयोगशाला, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष एवं टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक-5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, दीदी कैफे तथा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आकांक्षी ब्लॉक हनुमना की प्रगति और विभिन्न संकेतकों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान हनुमना विकासखंड की तीन उत्कृष्ट पहलें विशेष रूप से प्रस्तुत की गईं। जिसमें बताया गया कि महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित दीदी कैफे, जिससे महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। अमृत सरोवरों का पुनर्जीवन कर जल संचयन क्षमता विकसित की गई है तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया गया है। सीएम राइज स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं डिजिटल अधोसंरचना के प्रभावी मॉडल को सराहा गया।

एसडीएम कार्यालय हनुमना में आयोजित समीक्षा बैठक में आकांक्षी विकासखंड के की-परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स पर 90 दिवसीय सुधार कार्ययोजना को केंद्रीय प्रभारी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने क्षेत्र के बुनियादी और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त करते हुए संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों से आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। हनुमना विकासखंड को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की योजनाओं में प्राथमिकता प्रदान करने पर भी सहमति बनी। केंद्रीय प्रभारी ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आकांक्षी विकासखंड के सभी प्रमुख संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

क्रमांक-71-503-फोटो क्रमांक 01 से 04 संलग्न

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button