पूणेमहाराष्ट्र

आधार हाउसिंग फाइनेंस ने आषाढी वारी के दौरान वारकारियों के लिए विश्राम शिविर लगाए, जागरूकता पहल भी शुरू

आधार हाउसिंग फाइनेंस ने आषाढी वारी के दौरान वारकारियों के लिए विश्राम शिविर लगाए, जागरूकता पहल भी शुरू

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे,  : आधार हाउसिंग फाइनेंस ने सामाजिक प्रभाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पंढरपुर वारी में शामिल वारकारियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. कंपनी ने जहां यात्रा के दौरान विश्राम की व्यवस्था की है, वहीं श्रद्धालुओं को घर के स्वामित्व के लाभों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है.

 

हर साल लाखों वारकरी गर्मी और बारिश के बीच अटूट श्रद्धा के साथ भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं. इस कठिन यात्रा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 100 विश्राम शिविर स्थापित किए हैं, जहां श्रद्धालु आगे बढ़ने से पहले आराम कर सकते हैं और तरोताजा हो सकते हैं.

 

शाम के समय विश्राम के दौरान कंपनी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक जागरूकता अभियान भी शुरू किया है. इस नाटक की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने घर का सपना पूरा करने का प्रयास करता है. इसमें दिखाया गया है कि सही वित्तीय मार्गदर्शन और प्रयासों के जरिए यह सपना कैसे साकार हो सकता है.

 

इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए महाराष्ट्र के लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच ‘भाडिपा’ को भी जोड़ा गया है. उनकी टीम तीर्थयात्रियों से संवाद कर वारी के उनके अनुभव और घर के स्वामित्व से जुड़े उनके सपनों को समझ रही है.

 

नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन 9 जुलाई को नाना पेठ (पुणे), 15 जुलाई को लोणंद और 24 जुलाई को पंढरपुर में आयोजित किए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक रूप से जुड़ी कहानी के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाना और किफायती आवास वित्त विकल्पों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

 

इस अवसर पर आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ ऋषि आनंद ने कहा, “अषाढ़ी वारी आस्था और धैर्य का एक सशक्त प्रतीक है, जो पीढ़ियों से लोगों को जोड़ता आया है. हमें खुशी है कि हम वारकारियों की इस यात्रा में उनके लिए विश्राम और सुविधा की व्यवस्था कर पा रहे हैं, विश्राम शिविरों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमारा प्रयास उन्हें आराम देने के साथ उनसे जुड़ने का भी है. हमारा मानना है कि देखभाल के छोटे-छोटे प्रयास भी लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं”

 

कंपनी हर वर्ष वारी में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भलाई के लिए विभिन्न पहल करती है. आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, विश्राम की व्यवस्था करने और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए उनसे जुड़ने जैसे प्रयासों के माध्यम से कंपनी लगातार योगदान देती रही है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button