ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करें – मुख्य कार्यपालन अधिकारी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायत तथा ग्राम पंचायतें ठोस कचरे के निपटान के लिए समुचित व्यवस्था करें। नगरीय निकाय घरों और सार्वजनिक स्थलों से गीला कचरा, सूखा कचरा तथा अन्य कचरे का अलग-अलग संग्रहण करके उसे पहड़िया कचरा प्लांट भेजकर निपटान कराएं। सभी कार्यालयों में भी अलग-अलग डस्टबिन रखकर सूखे और गीले कचरे का अलग-अलग संग्रहण कराएं। किसी भी स्थिति में सड़क पर कचरा न फेकें।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक अप्रैल 2026 से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का नया एक्ट लागू हो गया है। इसके अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक कार्यालय और संस्थान से सूखा और गीले कचरे का अलग-अलग संग्रहण करना अनिवार्य है। मैरिज गार्डेन, होटल तथा अन्य बड़े संस्थानों में भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था अनिवार्य है। अधिनियम के प्रावधानों का नगरीय निकाय और जनपद पंचायत प्रचार-प्रसार कराएं। कचरे का अवैधानिक रूप से भण्डारण पाए जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित र
हे।


