मुख्यमंत्री 15 जुलाई को आएंगे रीवा – विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 14 जुलाई को भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से रात 9.55 बजे प्रस्थान कर 15 जुलाई को सुबह 8 बजे रीवा पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे रेडक्रास भवन झिरिया रीवा में आयोजित समारोह में नवीनीकृत कृत्रिम अंग निर्माण इकाई का लोकार्पण करेंगे तथा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रीवा से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे हिनौती गौधाम पहुंचकर बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री हिनौती गौधाम में नंदनी गोशेड तथा प्राकृतिक खेती पर आधारित बायो इनपुट प्लांट का लोकार्पण करेंगे एवं किसान संगोष्ठी में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे हिनौती गौधाम से कार द्वारा प्रस्थान कर शहडोल पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। उप मुख्यमंत्री 16 जुलाई को शहडोल जिले में दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत खैरहा पहुंचकर विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर बाद 4.30 बजे होटल सूर्या में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे शहडोल से प्रस्थान कर रात 9.30 बजे रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे
।



