
हुमा परवीन ने संभाली एआरटीओ प्रवर्तन की कमान,सरकारी निर्देशों का पालन कराना पहली प्राथमिकता
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन के पद पर हुमा परवीन ने अपना कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन विभाग के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।जेसे कि सड़क सुरक्षा के साथ ही हेल्मेट,सीटबेल्ट और ट्रैफ़िक नियमों पर अभियान चलेंगे।
इस दौरान एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार देशमणि,आरआई अखिलेश यादव सहित विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा,सभी ने नई अधिकारी का स्वागत किया।



