15 जुलाई को कृषि भवन में आयोजित होगा किसान दिवस
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में 15 जुलाई (बुधवार) को कृषि भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि किसान दिवस में कृषि एवं कृषि से जुड़े सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान किसान अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
कृषि विभाग ने जनपद के अधिक से अधिक किसानों से किसान दिवस में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाने की अपील की है।


