इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति, 25 रिक्त पदों के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

इटावा न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति, 25 रिक्त पदों के लिए 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

इटावा, 14 जुलाई। जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय इटावा में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

जारी सूचना के अनुसार तृतीय श्रेणी संवर्ग के 8 तथा चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 17 पदों सहित कुल 25 पदों पर पुनर्नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने आवेदन 27 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक प्रशासनिक कार्यालय, जजी इटावा में जमा कर सकते हैं।

पुनर्नियुक्त कर्मचारियों को अंतिम आहरित मूल वेतन में से पेंशन राशि घटाकर निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। पुनर्नियुक्ति का कार्यकाल नई नियुक्ति अथवा पदोन्नति से पद भरने तक या अधिकतम एक वर्ष (जो पहले हो) तथा 65 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक रहेगा।

अन्य जनपद न्यायालयों से सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन के साथ पिछले पांच वर्षों की चरित्र पंजिका की प्रविष्टियां भी संलग्न करेंगे। जनपद न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि 30 जून 2026 तक सेवानिवृत्त हो चुके पात्र कर्मचारी पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही सूचना को न्यायालय के नोटिस बोर्ड एवं आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने तथा समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशन के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button