औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों से संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने लंबित शिकायतों एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा फरियादियों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button