प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं सिंचाई सोलर पंप

किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं सिंचाई सोलर पंप

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . किसानों को अब सिंचाई के लिए बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बिना कनेक्शन लिए और बिना बिल भरे सिंचाई की सुविधा मिलेगी। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सूर्य मित्र योजना से 90 प्रतिशत अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप से सिंचाई की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा। ताप विद्युत केन्द्रों से बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयले का दहन किया जाता है जो पर्यावरण के प्रतिकूल है। सोलर पैनल पूरी तरह से नि:शुल्क तथा पर्यावरण के अनुकूल है। इस संबंध में अधीक्षण यंत्री अक्षय ऊर्जा ने बताया कि इस योजना से किसानों को एक से लेकर 7.5 हार्सपावर सिंचाई के पंप के लिए सोलर पैनल की सुविधा दी जा रही है। किसानों को इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना का लाभ उठाने के लिए ऊर्जा विकास निगम कार्यालय कलेक्ट्रेट रीवा से संपर्क किया जा सकता है।

पीएम किसान सूर्य मित्र योजना से एक हार्सपावर के सोलर पंप के लिए कुल एक लाख 33 हजार 887 रुपए की लागत है। किसान केवल 10 प्रतिशत राशि यानी 13 हजार 713 रुपए देकर सोलर सिंचाई पंप लगवा सकते हैं। इसी तरह दो हार्सपावर के लिए एक लाख 51 हजार 982 रुपए है। किसान 15 हजार 575 रुपए देकर दो हार्सपावर का सोलर सिंचाई पंप लगा सकते हैं। योजना से तीन हार्सपावर के लिए 2 लाख 4 हजार 447 रुपए की कुल लागत है। किसान 20 हजार 968 रुपए अंशदान देकर यह पंप लगवा सकते हैं। इसी तरह पाँच हार्सपावर के लिए कुल लागत 2 लाख 95 हजार 86 रुपए है। किसान केवल 30 हजार 289 रुपए देकर सोलर पंप लगवा सकते हैं। सिंचाई के लिए 7.5 हार्सपावर के पंप की लागत 4 लाख 4 हजार 475 रुपए है। किसान केवल 41 हजार 537 रुपए देकर यह पंप लगवा सकते हैं। सोलर पंप से सिंचाई करने पर लगभग तीन साल में ही कुल लागत के बराबर बिजली नि:शुल्क प्राप्त हो जाती है। किसान अपनी सुविधा से जब चाहे तब सोलर सिंचाई पंप चलाकर फसल की सिंचाई कर सकते हैं। इससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ बिना बिल दिए लगातार बिजली मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button