इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

शुक्रवार परेड में एसएसपी ने परखी पुलिस लाइन की व्यवस्था, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

शुक्रवार परेड में एसएसपी ने परखी पुलिस लाइन की व्यवस्था, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर

इटावा,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस पर विशेष जोर देते हुए दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराई।

एसएसपी ने परेड के दौरान विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की। संबंधित अधिकारियों को उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव एवं कुशल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मेस का भी जायजा लिया और साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही एमटी शाखा, फायर सर्विस ऑफिस, बैडमिंटन हॉल, जिम और पुलिस क्लब का निरीक्षण कर वाहनों व संसाधनों को सदैव क्रियाशील एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

परेड के उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button