उत्तर प्रदेशएग्रीकल्चरऔरैया

फार्मर रजिस्ट्री अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, किसानों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, किसानों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने शासन की महत्वाकांक्षी फार्मर रजिस्ट्री योजना के तहत ग्राम पीपरपुर पहुंचकर विशेष अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान में लगे कार्मिकों से रजिस्ट्री की प्रगति और आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि मृतक कृषकों, मिसमैच तथा अंश निर्धारण से जुड़े मामलों की ग्रामवार अलग-अलग सूची तैयार कर उनका शीघ्र निस्तारण कराते हुए पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने पड़ोसियों और परिचित किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग करें।

इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पीपरपुर में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) की पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर रहे किसानों से वार्ता की और प्रकरण का समाधान कराया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, राशन वितरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन की भी जानकारी प्राप्त की।

मौके पर तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी दिबियापुर तथा गेल के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button