
25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में था वांछित
रिपोर्ट; विशाल समाचार
स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया,। अछल्दा थाना पुलिस ने हत्या की नीयत से फायरिंग के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा तथा दो कारतूस (एक जिंदा व एक मिस) बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत 17 जुलाई की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हनुमंतपुर पुलिया से शनि उर्फ राजा यादव पुत्र नरेंद्र यादव, निवासी करहाता, थाना कुदरकोट, जनपद औरैया को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त थाना अछल्दा में दर्ज हत्या की नीयत से फायरिंग के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा और दो कारतूस (एक जिंदा व एक मिस) बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


