सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम तय – रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी नियम 1962 के प्रावधानों के तहत सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी संजय गुप्ता ने कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। निर्वाचक मण्डल की सदस्यता सूची के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। आदिवासी मछुआ सहकारी समिति ढेरा जिला मऊगंज के निर्वाचन के लिए वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एमएल साकेत को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। राधा मछुआ सहकारी समिति उमरी जिला रीवा के निर्वाचन के लिए भी वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एमएल साकेत को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णयों के विरूद्ध अपील के लिए उपायुक्त सहकारिता जिला रीवा को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों समितियों के संचालक मंडल की सदस्यता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। सदस्यता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 8 अगस्त तक उपायुक्त सहकारिता कार्यालय शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक में दर्ज की जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण करके रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 10 अगस्त को सदस्यता सूची प्रकाशित करेंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध 13 अगस्त तक अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकती है। अपील का निराकरण होने के बाद 20 अगस्त को अंतिम सूची तैयार की जाएगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 25 अगस्त तक अंतिम सदस्यता सूची राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। सदस्यता सूची के लिए तैनात रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्यता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

