नईगढ़ी महाविद्यालय में रोजगार मेला 23 जुलाई को
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: मऊगंज,मध्यप्रदेश
मऊगंज : कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय ठाकुर सोमेश्वर सिंह महाविद्यालय नईगढ़ी में 23 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 10 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 10 हजार से 32 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात, एमआरएफ टायर्स लि. गुजरात, टाटा आटोलाइन गुजरात, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस रीवा, सीआईआई एमसीसी इंदौर, विजन इंडियो लि. रीवा, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर तथा आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।


