पूणेमहाराष्ट्र

कैशफ्री पेमेंट्स ने नए व्यापारियों के लिए मार्च 2027 तक पेमेंट गेटवे फीस को कर दिया है 0%

कैशफ्री पेमेंट्स ने नए व्यापारियों के लिए मार्च 2027 तक पेमेंट गेटवे फीस को कर दिया है 0%

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

 

पुणे,  : भारत की अग्रणी एआई-नेटिव पेमेंट्स कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स ने आज ऐलान किया कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर साइन-अप करने वाले सभी नए बिज़नेस के लिए पेमेंट गेटवे फीस माफ कर रही है। नए बिज़नेस को पहले ₹20 लाख की बिक्री पर कोई फीस नहीं देनी होगी। यह ऑफर 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। यह ऑफ़र उन शुरुआती और तेज़ी से बढ़ रहे व्यापारियों के लिए है जो अपने ऑनलाइन चैनलों के ज़रिए बिक्री करते हैं।

 

इस ऑफ़र के ज़रिए, कैशफ्री पेमेंट्स का उद्देश्य यह है कि त्योहारों से पहले व्यापारियों को उनका बिज़नेस बढ़ने का एक लॉन्चपेड़ दिया जाए। ज़्यादातर छोटे बिज़नेस साल का सबसे ज़्यादा कारोबार त्योहारों के सीज़न में करते हैं, लेकिन इस दौरान लागत का दबाव भी बढ़ जाता है। बिक्री बढ़ने के साथ डिस्काउंट और ऑफर उनके मुनाफे के मार्जिन को कम कर देते हैं, और पेमेंट गेटवे फीस इस मार्जिन को और घटा देती है। कैशफ्री अपनी फीस पूरी तरह हटाकर व्यापारियों को यह मार्जिन वापस दे रही है, जिसे वे इन्वेंट्री, विज्ञापन या लॉजिस्टिक्स में लगा सकते हैं।

 

कैशफ्री पेमेंट्स के सह-संस्थापक और सीईओ आकाश सिन्हा ने कहा, “एक एसएमबी या डी2सी बिज़नेस की 40 फीसदी सालाना बिक्री त्योहारों के सीज़न में होती है। ऐसे में इन महीनों के दौरान पेमेंट सिस्टम को सही रखना साल के किसी भी दूसरे समय की तुलना में ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। हमने यह भी देखा है कि त्योहारों से पहले साइन-अप करने वाले 90 फीसदी नए व्यापारी पूरे त्योहारों के सीजन के दौरान रु20 लाख से कम की बिक्री दर्ज करते हैं, यानि यह ऑफ़र असल में उनके पूरे त्योहारों के सीज़न को कवर करता है। इस तरह बिज़नेस को ऑफ़र, इन्वेंट्री या ज़रूरत के अनुसार पैसा लगाने का मौका मिलता है। हम चाहते हैं कि हर एसएमबी को हमारे साथ ऐसा ही लॉन्चपैड मिले।”

 

फीस में छूट के साथ-साथ, नए व्यापारी साइन-अप करने के कुछ ही मिनटों में कैशफ्री पर काम शुरू कर सकते हैं, जबकि इंडस्ट्री में इसमें कई दिन लग जाते हैं। इन व्यापारियों को आम तौर पर लगने वाले दो दिन के साइकल के बजाय अगले दिन ही पेमेंट मिल जाता है, जिससे पीक सेल के दिनों में स्टॉक भरने या विज्ञापनों के लिए कैशफ़्लो बेहतर होता है। इस ऑफ़र के तहत जुड़ने वाले हर मर्चेंट को साइन-अप के समय से ही एक डेडिकेटेड अकाउंट मैनेजर दिया जाएगा, ताकि सेल के दौरान व्यापारियों को मदद मिल सके। कुल मिलाकर, यह ऑफ़र ज़ीरो-कॉस्ट ऑनबोर्डिंग के साथ-साथ भारत में एसएमबी के लिए सबसे तेज़ गो-लाइव और सेटलमेंट साइकल की सुविधा देता है। ऐसे में इसे त्योहारों के सीज़न में व्यापारियों के लिए सबसे मज़बूत ऑफ़र कहा जा सकता है।

 

वे बिज़नेस जो त्योहारों के सीज़न से पहले अपनी सर्विस शुरू करना चाहते हैं, वे 31 मार्च 2027 से पहले 0% फीस के इस ऑफ़र का फ़ायदा उठाने के लिए cashfree.comपर साइन अप कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button