महाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 20 शोधार्थियों को पीएचडी, 99 मेधावियों को 146 स्वर्ण पदक मिलेंगे

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 20 शोधार्थियों को पीएचडी, 99 मेधावियों को 146 स्वर्ण पदक मिलेंगे

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: नासिक महाराष्ट्र 

नासिक, । महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में 20 शोधार्थियों को पीएचडी (विद्यावाचस्पति) की उपाधि प्रदान की जाएगी, जबकि विभिन्न संकायों के 99 मेधावी विद्यार्थियों को 146 स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।

 

समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जिष्णु देव वर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में एम्स नागपुर के अध्यक्ष डॉ. अनंत पंढरे उपस्थित रहेंगे। समारोह में कुल 12,263 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर आयुर्वेद शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सदानंद सरदेशमुख को मानद डी.लिट. उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

 

दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर के धन्वंतरी सभागार में 30 जुलाई को सुबह 11 बजे आयोजित होगा तथा इसका सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button