कमिश्नर गूगल मीट से आज करेंगे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह 30 जुलाई को शाम 4 बजे से आयोजित गूगल मीट बैठक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फार्मर रजिस्ट्री, खसरा सुधार, पोषण पुनर्वास केन्द्र, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन तथा जाँच, दस्तक अभियान, सिकल सेल, एनीमिया, कुपोषण पर नियंत्रण, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे। संबंधित संभागीय अधिकारी कमिश्नर कार्यालय सभागार से बैठक में शामिल होंगे।
