कमिश्नर 31 जुलाई को करेंगे निर्माण कार्यों की समीक्षा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान; रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में जल संसाधन विभाग, हाउसिंग बोर्ड तथा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है
।
