उत्तर प्रदेशऔरैयायात्रा

33 से 39 वर्ष तक सेवा देने वाले छह पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित

33 से 39 वर्ष तक सेवा देने वाले छह पुलिसकर्मी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए छह पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट, ईमानदार एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित होने वालों में निरीक्षक लेखा उर्मिला सिंह, उपनिरीक्षक राकेश सिंह परिहार, उपनिरीक्षक अब्दुल कलाम, मुख्य आरक्षी चालक हमीर सिंह, लीडिंग फायरमैन रमेश चंद्र तथा फायरमैन रामसुमिरन सिंह शामिल रहे। इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग 33 से 39 वर्ष तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button