
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता की तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है।



