इटावाउत्तर प्रदेशयात्रा

सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में इटावा की दो छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में इटावा की दो छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। प्रयागराज में 27 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में पुलिस मॉडर्न स्कूल, इटावा की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों छात्राओं का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।

 

प्रतियोगिता में मानवी ने अंडर-11 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तथा ट्विंकल ने अंडर-17 आयु वर्ग के 70 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। अब दोनों खिलाड़ी 29 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा के करनाल स्थित मिनर्वा पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में इटावा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं को सम्मानित कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का सशक्त माध्यम हैं तथा दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इटावा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सक्सेना ने छात्राओं की सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं के निरंतर अभ्यास, समर्पण तथा शारीरिक शिक्षक गजेन्द्र सिंह, अलका सिंह एवं प्रशिक्षक दीक्षा अवस्थी और ललिता यादव के मार्गदर्शन को दिया। इटावा पुलिस ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button