प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए भरा हुआ गणना फॉर्म तुरंत बीएलओ को जमा करें : जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे,। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के अधिकांश मतदाताओं ने गणना (Enumeration) फॉर्म भर दिया है, लेकिन कुछ मतदाताओं ने अब तक अपने भरे हुए फॉर्म मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को जमा नहीं किए हैं। ऐसे सभी मतदाताओं से जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने अपील की है कि वे बिना किसी देरी के अपना भरा हुआ गणना फॉर्म संबंधित बीएलओ को तुरंत जमा करें।
भारतीय निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त गणना फॉर्म के आधार पर प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसलिए जिन मतदाताओं ने फॉर्म भर लिया है, लेकिन अभी तक उसे बीएलओ को नहीं सौंपा है, वे शीघ्र ही अपना फॉर्म जमा करें।
समय पर गणना फॉर्म जमा करने से संबंधित मतदाता का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। इससे कोई भी पात्र मतदाता प्रारूप मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहेगा। जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहयोग करने और भरे हुए गणना फॉर्म जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ के पास जमा करने की अपील की है।



