पूणेमहाराष्ट्रव्हीकल

केस इंडिया ने पीथमपुर के विनिर्माण परिचालन की जिम्मेदारी सौंपी सचिन तारे को

केस इंडिया ने पीथमपुर के विनिर्माण परिचालन की जिम्मेदारी सौंपी सचिन तारे को

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: पुणे महाराष्ट्र 

पुणे: – सीएनएच के ब्रांड, केस कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट ने सचिन तारे को विनिर्माण-निदेशक नियुक्त किया है। वह मध्य प्रदेश में इंदौर के पास स्थित कंपनी की पीथमपुर संयंत्र में विनिर्माण परिचालन का नेतृत्व करेंगे। वह अपनी नई भूमिका में, परिचालन दक्षता, गुणवत्ता और उत्पादकता बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे, जिससे भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में केस की निरंतर वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

तारे के पास इंजीनियरिंग और वाहन क्षेत्र में विनिर्माण, आपूर्ति श्रृंखला, परिचालन और व्यवसाय में बदलाव का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ लगभग तीन दशक बिताए, जहां वह खरीद, आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक्स और विनिर्माण में नेतृत्व की भूमिका में रहे। इसके बाद वे बिड़ला-एनयू लिमिटेड (पहले एचआईएल लिमिटेड) में सहायक उपाध्यक्ष – परिचालन के तौर पर शामिल हुए। अपने करियर के दौरान, उन्होंने बड़े पैमाने पर विनिर्माण पहलों का नेतृत्व किया है, जिनमें क्षमता विस्तार, परिचालन में आमूल बदलाव, ग्रीनफील्ड परियोजनाएं और नए उत्पाद का औद्योगीकरण शामिल है। पीथमपुर में स्थित अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र तीन दशक से अधिक समय से केस की कंपनी के भारतीय परिचालन का केंद्र रहा है। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी का विनिर्माण हब है, जो घरेलू और 100 से अधिक देशों के निर्यात बाज़ारों के लिए ‘मेड-इन-इंडिया’ निर्माण उपकरण का उत्पादन करता है।

 

 

 

केस कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के निदेशक-विनिर्माण के तौर पर अपनी नियुक्ति के बारे में सचिन तारे ने कहा, “मुझे ऐसे दौर में केस कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट से जुड़ने की खुशी है, जब भारत में निर्माण उपकरण उद्योग बुनियादी ढांचा-आधारित वृद्धि के कारण तेज़ी से प्रगति कर रहा है। केस इंडिया ने इंजीनियरिंग उत्कृष्टता की मज़बूत विरासत तैयार की है और वर्षों से ग्राहकों का भरोसा जीता है। मैं टीम के साथ मिलकर काम करने और भारत तथा विश्व भर के लिए भारत में तैयार किए गए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने परिचालनों में विनिर्माण उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। हम सब मिलकर इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे और केस की निरंतर वृद्धि में योगदान देंगे, साथ ही वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में भारत की भूमिका को और मज़बूत करेंगे।”

 

1842 से निर्माण उपकरण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रमुख कंपनी रही केस, भारत में 1989 से कारोबार कर रही है। कंपनी ने लगातार उत्पाद नवोन्मेष और ग्राहक-केंद्रित समाधानों के ज़रिये बैकहो लोडर बाज़ार में अपनी स्थिति मज़बूत की है, साथ ही वाइब्रेटरी कॉम्पेक्टर खंड में अपना नेतृत्व बनाए रखा है। केस के ‘मेड-इन-इंडिया’ उपकरण, जो पीथमपुर संयंत्र में बनाए जाते हैं, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाज़ारों की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। ये उपकरण कंपनी की वैश्विक विनिर्माण रणनीति में भारत की भूमिका को और मज़बूत बनाते हैं। देश में केस के विस्तार के बीच, केस, ग्राहकों के दशकों पुराने भरोसे के साथ भरोसेमंद और बेहतर प्रदर्शन करने वाले उपकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो ‘केस का भरोसा’ के जज़्बे को रेखांकित करता है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button