प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

गिट्टी का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

गिट्टी का अवैध परिवहन करते चार वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे चार वाहनों को जप्त किया गया है।

खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान हनुमना क्षेत्र में दो ट्रेलर एवं दो डंपर को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना हनुमना एवं पुलिस चौकी पिपराही की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button