
सीतामढ़ी में महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट: कुणाल किशोर
स्थान: सीतामढ़ी, बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।


