बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

अपराध नियंत्रण को लेकर सीतामढ़ी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी, बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

वाहन जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। :::

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button