हर घर तिरंगा अभियान के लिए नोडल अधिकारी तैनात
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
रीवा . जिले भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान भाषण, रैली, प्रभातफेरी, मोटरसाइकिल रैली, मानव श्रंखला तथा अन्य आयोजनों से आमजनों को घरों में तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अभियान में नगर निगम रीवा के लिए आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन तथा सभी नगर परिषदों के लिए संबंधित सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के समस्त अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को सौंपी गई है। हर घर तिरंगा अभियान की मानीटरिंग के लिए सभी एसडीएम को उनके अनुभाग के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को शासन के निर्देशों के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के आयोजन के निर्देश दिए हैं
।
