प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं – कलेक्टर

हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं – कलेक्टर

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा . जिले भर में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि अभियान के दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अभियान से जोड़ें। हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं। कलेक्टर ने कहा है कि अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके अभियान के लिए वातावरण का निर्माण करें। देश के स्वतंत्रता तथा राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला बनाकर तथा प्रभातफेरी के माध्यम से हर व्यक्ति को इस अभियान में सहभागी बनाएं। सभी अधिकारी भी हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभायें। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, तिरंगा मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित करें। जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर पर अभियान से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों को भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल करें। हर घर तिरंगा अभियान में कार्यालयों, निजी प्रशासनिक आवासों तथा वाहनों में तिरंगा फहराएं। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनाएं। सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभागों में अभियान की मानीटरिंग करें। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभियान की मानीटरिंग करें। आयुक्त नगर निगम नगरीय निकाय के सभी वार्डों में हर घर तिरंगा अभियान संचालित कराएं। सभी शासकीय और निजी स्कूलों तथा कार्यालयों को भी इस अभियान में शामिल करें।

 

 

कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय कार्यक्रमों में जहाँ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किए जा रहे हों वहाँ पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया जाए। कार्यक्रम स्थल में उपस्थित सभी व्यक्ति सावधान की मुद्रा में खड़े रहकर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सम्मान करें। वंदेमातरम गायन और राष्ट्रीय ध्वज के चित्रों के साथ वेबसाइट हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर सेल्फी एवं फोटो अपलोड कराएं। अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देश के विभाजन के समय विस्थापन का कष्ट भोगने वाले तथा प्राण गवांने वाले नागरिकों को याद करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराएं। देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी भी अभियान के दौरान आयोजित

कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button