
सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष रोको-टोको एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिले के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से सुरक्षित यात्रा के लिए सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


