इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया निरीक्षण, इटावा पुलिस को दिए जरूरी निर्देश

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने किया निरीक्षण, इटावा पुलिस को दिए जरूरी निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा,। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को इटावा का दौरा कर यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर, यमुना पुल तिराहा (उदी), बढ़पुरा समेत विभिन्न संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर पुलिस पिकेट, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन, इटावा में आयोजित समीक्षा बैठक में बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद की सुरक्षा तैयारियों का प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में रूट डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, महिला सुरक्षा, अफवाहों पर नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

इटावा पुलिस ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी, प्रभावी यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा कराने के लिए 24 घंटे सतर्क रहने का भरोसा भी दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button