
KSB लिमिटेड का शानदार प्रदर्शन; Q2 में ₹690.70 करोड़ की बिक्री
दिल्ली मेट्रो और नासिक कुंभ मेले की जल अवसंरचना परियोजना सहित कई बड़े ऑर्डर हासिल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: पंप, वाल्व और सिस्टम्स क्षेत्र की वैश्विक अग्रणी कंपनी KSB लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) में लगातार व्यावसायिक वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस तिमाही में ₹690.70 करोड़ की बिक्री दर्ज की है। विभिन्न औद्योगिक और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों से प्राप्त महत्वपूर्ण ऑर्डरों के चलते आने वाले समय में कंपनी के कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इस तिमाही में कंपनी को गदरवारा ऊर्जा परियोजना के लिए पहली LUV पंप ऑर्डर, कैगा परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिए शटडाउन कूलिंग पंप, एनटीपीसी के नबीनगर और गदरवारा परियोजनाओं के लिए HP वाल्व पैकेज, महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEDCL) से 2000 सोलर पंपों के लिए लेटर ऑफ इंटेंट, दिल्ली मेट्रो के HVAC पंप प्रोजेक्ट, नासिक कुंभ मेले की जल अवसंरचना परियोजना, डेटा सेंटर तथा पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए पहली कूलिंग पंप ऑर्डर प्राप्त हुई है।

कंपनी के उपाध्यक्ष (सेल्स एवं मार्केटिंग) श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से मिले ऑर्डर ग्राहकों के कंपनी पर बढ़ते विश्वास का प्रमाण हैं। वहीं, मुख्य वित्त अधिकारी महेश भावे ने बताया कि कंपनी का ध्यान परिचालन दक्षता, लागत नियंत्रण और बेहतर निष्पादन पर केंद्रित है, जिससे भविष्य में भी सकारात्मक विकास की उम्मीद है।
कंपनी के अनुसार, औद्योगिक और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में बढ़ते निवेश के कारण आने वाले समय में भी मजबूत ऑर्डर बुक और कारोबार विस्तार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध रहेंगे।



