पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से ओबेसिटी मास्टर क्लास संपन्न

नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर की ओर से ओबेसिटी मास्टर क्लास संपन्न

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, : नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर द्वारा हालहि में पुणे के शेरटन ग्रँड हॉटेल में द ओबेसिटी मास्टरक्लास (360) -डीॲन्डओ कॉन स्पेशल एडिशन 2026 यह दो दिवसीय वैद्यकीय परिषद संपन्न हुई. स्थूलता (ओबेसिटी) व्यवस्थापन और मेटाबोलिक मेडिसिन में अत्याधुनिक संशोधन व उपचारपध्दती के बारें में चर्चा करने के लिए इस परिषद को भारत के साथ विविध देशों के अग्रणी एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, फिजिशियन, बॅरिएट्रिक सर्जन, आहार विशेषज्ञ, संशोधक और स्वास्थ क्षेत्र के विशेषज्ञों ने सहभाग लिया था. इसमें 75 आंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ 500 से भी अधिक डॉक्टर्स उपस्थित थे.

 

इस परिषद में मोटापे का प्रतिबंध, निदान और दीर्घकालीन उपचार के लिए बहुशाखीय और रूग्णकेंद्रित दृष्टीकोनपर विशेष भर दिया गया. परिषद के पहले वैयक्तिक जरूरतों के अनुसार आहार नियोजन, शारीरिक हालचाल, बिहेवियर में बदलाव और सस्टेनेबल वेट मॅनेजमेंट इस विषयोंपर कार्यशाला आयोजित की गई. इसके बाद भारत, डेन्मार्क, जपान और युनायटेड किंग्डम के विशेषज्ञों ने विविध सत्रों में मार्गदर्शन किया. मोटापे पर औषधोपचार, बचपन का मोटापा, मेटाबॉलिक शस्त्रक्रिया और उपचार के नए विकसित हो रहे तरीकों पर गहरी चर्चा की गई.

 

परिषद में प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ.बंशी साबू और डॉ.ब्रिज मोहन मक्कर इनका बीजभाषण हुआ. विविध सत्रों में मोटापे की वजह से हृदयरोग, फॅटी लिव्हर डिसीज, महिलाओं का स्वास्थ, नींद की समस्या, मूत्रपिंड की बीमारी, मधुमेह और चयापचय स्वास्थ से निगडीत जोखीम इनपर चर्चा की गई. बॉडी कॉम्पोझिशन ॲनालिसिस, इन्सुलिन पंप तंत्रज्ञान और कंटिन्युअस ग्लुकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम) इसपर प्रात्यक्षिक कार्यशाला और चर्चासत्र में प्रतिनिधींयों ने सहभाग लिया.

 

इस परिषद के उद्घाटन के अवसर पर नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने, उपव्यवस्थाकीय संचालक डॉ.दिविज माने, समूह कार्यकारी अधिकारी डॉ.संजय पठारे, सेंटर ऑफ एक्सलन्स फॉर ओबेसिटी, मेटाबॉलिक डिसीजेस अँड ॲडव्हान्स्ड बॅरिएट्रिक सायन्सेस की प्रोग्राम डायरेक्टर व आयोजन समिती प्रमुख डॉ.रीमा काशिवा और बॅरिएट्रिक सर्जन डॉ. परमेश्वर बंबरुळे इनके साथ कई मान्यवर उपस्थित थे.

 

डॉ.संजय पठारे इन्होंने उपस्थितों का स्वागत किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button