मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लिया फीडबैक

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लिया फीडबैक

योजनाओं की मानीटरिंग और आवेदनों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण पर जोर दें – मुख्य सचिव

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में लगाये गये पहले शिविर का फीडबैक लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि पहले शिविर के अनुभावों के आधार पर आगामी शिविरों के व्यवस्थाओं में सुधार करें। सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदन पत्रों का निराकरण अच्छा हुआ है। आवेदन पत्रों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग पर विशेष जोर दें। अभियान की शुरूआत बहुत अच्छी हुई है। प्रदेश भर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत अच्छा कार्य किया है।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के तहत लगाये गये शिविर में विकासखण्ड को इकाई बनाये। शिविर में कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी आमजनता से सीधा संवाद करें। शिविर में पुलिस अधीक्षक भी अनिवार्य रूप से शामिल हों। उद्योग संवाद में आसपास के सफल उद्यमियों तथा स्वसहायता समूहों को शामिल करें। कलेक्टर आगामी 2 माह के लिए शिविर की तिथियों का निर्धारण करके व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। सभी महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों को शिविर की तिथियों की जानकारी अनिवार्य रूप से दें। शिविर में लंबित आवेदन पत्रों के साथ-साथ मौके पर प्राप्त आवेदनों का भी निराकरण करायें। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनता की कठिनाई दूर करना तथा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र का भ्रमण करके योजनाओं की मानीटरिंग करें। जिले में शिविर किसी एक विकासखण्ड में लगाया जायेगा। लेकिन शेष विकासखण्डों के अधिकारी भी शुक्रवार के दिन भ्रमण करें।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि जन विश्वास अभियान में मुख्यमंत्री जी जिस जिले का भ्रमण करेंगे वहां समुचित व्यवस्थायें करें। मुख्यमंत्री जी के दौरे में किसी तरह का सर्वाजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। मुख्यमंत्री जी जिला स्तर पर ही शिविर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से भेंट, सफल उद्यमियों से संवाद तथा प्रेस कान्फ्रेंस के लिए समुचित प्रबंध करें। मुख्यमंत्री जी द्वारा ली जाने वाली समीक्षा बैठक तथा संस्थाओं के निरीक्षण की भी समुचित व्यवस्था करें। बैठक में कलेक्टर अभियान से जुड़ी समस्त जानकारियां प्रस्तुत करेंगे। वीडियो कान्फ्रेसिंग में विभिन्न जिलों के कमिश्नर्स तथा कलेक्टर्स द्वारा अभियान के संबंध में कई सुझाव दिये गये। कलेक्टर कक्ष से कलेक्टर संजय कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन,अपर कलेक्टर पीके पांडेय, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिाकरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button