
हर घर तिरंगा अभियान को जनअभियान बनाए प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल
जिला, विकास खंड और ग्राम स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान में होगे निमित आयोजन— प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज. प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आनंद विभाग श्री लखन पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा इसे जनअभियान बनाए और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाए प्रभारी मंत्री श्री पटेल कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को राष्ट्रीय भावना के साथ मनाएं।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वंदेमातरम गायन और राष्ट्रीय ध्वज के चित्रों के साथ वेबसाइट हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर सेल्फी एवं फोटो अपलोड कराएं। अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देश के विभाजन के समय विस्थापन का कष्ट भोगने वाले तथा प्राण गवांने वाले नागरिकों को याद करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराएं।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं। अभियान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सभी विभाग आपसी समन्वय से गतिविधियों का संचालन करें। उन्होंने कहा कि अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनअभियान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों को भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल करें। इन आयोजनों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
कलेक्टर ने कहा है कि अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके अभियान के लिए वातावरण का निर्माण करें। देश के स्वतंत्रता तथा राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला बनाकर तथा प्रभातफेरी के माध्यम से हर व्यक्त को इस अभियान में सहभागी बनाएं। उन्होंने बताया कि ने हर घर तिरंगा अभियान में कार्यालयों, निजी प्रशासनिक आवासों तथा वाहनों में तिरंगा फहराएं। तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनाएं। सभी एसडीएम अपने-अपने अनुभागों में अभियान की मानीटरिंग करें। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभियान की मानीटरिंग करें। सभी शासकीय और निजी स्कूलों तथा कार्यालयों को भी इस अभियान में शामिल करें।। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र मिश्रा, मऊगंज जिला प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, नगर परिषद मऊगंज के अध्यक्ष बृजवासी पटेल ,नगर परिषद हनुमना के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडे, सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर,एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित सभी विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे।


