पूणेमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अथर्व हॉस्पिटल में 13 से 23 अगस्त तक नि:शुल्क पाइल्स जांच शिविर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अथर्व हॉस्पिटल में 13 से 23 अगस्त तक नि:शुल्क पाइल्स जांच शिविर

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे (प्रतिनिधि)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुणेवासियों को पाइल्स (बवासीर) संबंधी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अथर्व हॉस्पिटल की ओर से 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक नि:शुल्क पाइल्स जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह शिविर 1970, गफ्फार बिग स्ट्रीट, श्री छत्रपति मार्केट के बगल में, कैंप, पुणे स्थित अथर्व हॉस्पिटल में आयोजित होगा। शिविर के दौरान नागरिकों की पाइल्स संबंधी जांच नि:शुल्क की जाएगी। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उन्हें ऑपरेशन के खर्च में विशेष छूट देने की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से दी गई है।

 

पाइल्स सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक तकनीकों की सहायता से पाइल्स की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि दूरबीन के माध्यम से भी पाइल्स की जांच की जा सकती है। उपचार की प्रक्रिया मरीज की स्थिति और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

 

डॉ. अग्रवाल ने पुणेवासियों से अपील की कि पाइल्स संबंधी समस्या से परेशान लोग शिविर का लाभ उठाएं और समय पर चिकित्सकीय जांच कराएं।

 

 

शिविर में नि:शुल्क जांच कराने के इच्छुक मरीजों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 8928033235 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button