
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इटावा पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


