पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

महिला कर्मियों के लिए 136 इन्फैंट्री बटालियन में भर्ती मेले का आयोजन, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर में होगी प्रक्रिया

महिला कर्मियों के लिए 136 इन्फैंट्री बटालियन में भर्ती मेले का आयोजन, कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर में होगी प्रक्रिया

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। सशस्त्र बलों के भूतपूर्व सैनिकों और राज्य वन विभाग की भूतपूर्व महिला कर्मचारियों के लिए 136 इन्फैंट्री बटालियन (इको महार) में भर्ती मेले का आयोजन कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर में किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 1 से 4 सितंबर 2026 तक कोल्हापुर स्थित 109 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) मराठा लाइट इन्फैंट्री में तथा दूसरा चरण 8 से 11 सितंबर 2026 तक छत्रपति संभाजीनगर के एआरओ ग्राउंड में सुबह 5 बजे से शुरू होगा।

भर्ती में जेसीओ-04, सोल्जर (जीडी)-162 पद महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा सोल्जर क्लर्क (जीडी)-07, हेयर ड्रेसर-09, मेस कीपर-01, स्टीवर्ड-01, हाउस कीपर-01 और शेफ कम्युनिटी-02 पदों पर पूरे भारत से उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के लिए उम्मीदवार सशस्त्र बलों के भूतपूर्व सैनिक (पेंशनभोगी) अथवा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) एवं राज्य वन विभाग में कम से कम 20 वर्ष सेवा कर चुकीं भूतपूर्व महिला कर्मचारी होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों एवं महिला कर्मचारियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन सेवानिवृत्ति अथवा सेवामुक्ति की तारीख से भर्ती की तारीख तक 5 वर्ष के भीतर पंजीकरण होना आवश्यक है।

उम्मीदवार का किसी भी दीवानी या आपराधिक मामले में संलिप्त होना नहीं चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से मेडिकल जांच से गुजरना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को मूल पेंशन भुगतान आदेश (PPO), मूल डिस्चार्ज बुक, मूल अधिवास प्रमाणपत्र, भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां, हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज के 10 फोटो तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।

भूतपूर्व सैनिक जेसीओ 55 वर्ष की आयु तक तथा भूतपूर्व सैनिक सिपाही 50 वर्ष की आयु तक सेवा कर सकते हैं। भर्ती मेले के दौरान मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

अधिक जानकारी के लिए 9168168136 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर एस. फिरासत ने पात्र उम्मीदवारों से भर्ती मेले में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button