
व्यंकट बटालियन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा :. रक्तदान सबसे बड़ा दान है हर स्वस्थ्य व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करके किसी को जीवनदान दे सकता है। इस भावना के साथ गत दिवस जिला रेडक्रास समिति द्वारा व्यंकट बटालियन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस संबंध में रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि रीवा एमएसडबलू मैनेजमेंट सॉल्यूशन रैमकी के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। इसमें रैमकी के वरिष्ठ प्रोजेक्ट हेड मानवेंद्र विक्रम सिंह एचआर हरिहर पांडेय शिशिर कुमार गणेश रेड्डी संदीप सिंह परिहार सुधीर मिश्रा अभिमन्यु शुक्ला एवं उनकी टीम ने सहयोग प्रदान किया। कर्मचारियों-अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में चेयरमैन श्री चतुर्वेदी तथा सचिव राजेंद्र प्रसाद पांडेय द्वारा रक्तदानदाताओं को प्रोत्साहित किया एवं उन्हें विशिष्ट प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में टीम रेडक्रॉस, टीम रेमकी, रेडक्रॉस ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ यू आर सिंह राजकुमार शुक्ला अशोक श्रीवास्तव धीरेन्द्र दीपंकर,एस विजय सिंह प्रवीण तिवारी संजय शुक्ला उपस्थित रहे।
