उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

हम सभी पूर्ण मनोयोग से देश व प्रदेश को समृद्ध एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए करें कार्य- अध्यक्ष।

हम सभी पूर्ण मनोयोग से देश व प्रदेश को समृद्ध एवं विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए करें कार्य- अध्यक्ष।

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

 औरैया: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक अध्यक्ष माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र इटावा जितेन्द्र दोहरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश व अपने प्रदेश को समृद्ध व विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए पूरे मनोयोग से काम करना होगा जिससे आमजन को विकास की योजनाओं के साथ-साथ उनके हितार्थ चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ लेकर विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ उन्हें और सरलीकृत करने के लिए विचार विमर्श करना है साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी बैठक से पूर्व मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए गए बिंदुओं की अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सूचित किया जाए।

बैठक में माननीय सह अध्यक्ष/ राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हितार्थ एवं समृद्ध के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आम जन को जागरूक किया जाए जिससे अधिक से अधिक संख्या में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनपद में चलाई जा रहे विकास कार्यों की सूचना विभागवार माननीय जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए जिससे वह अपने स्तर से योजनाओं का सत्यापन कर सके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर विकास कार्यों की प्रगति में शिथिलता न बरती जाए और यदि कहीं जन प्रतिनिधियों के सहयोग की आवश्यकता होती है तो उनसे समन्वय कर सहयोग लिया जाए।

बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्रामीण विकास विभाग की जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बताया कि पूर्व में विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत पूर्व में मनरेगा संचालित थी तथा वर्तमान में वी0बी0 जी0- राम- जी0, इस योजना के अंतर्गत कार्य दिवस की संख्या बढ़ाकर 125 दिन तथा भुगतान की समयावधि घटाकर 07 दिन कर दी गई है तथा शासन से लंबित भुगतान के सापेक्ष बजट के मांग के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है जनपद में कुल 9205 महिला समूह कार्यरत हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में हेल्थ केयर तथा इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में कुल 245 अभ्यर्थियों का पंजीकरण कराकर उन्हें सेवा आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लम्बित सड़कों के संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए माननीय अध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए कि वन विभाग से समन्वय कर 45 दिन के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए तथा अनुरक्षणाधीन मार्गों का पुनः सर्वे कर उनका सुदरीकरण व उनके किनारे उगी झाड़ियों का निस्तारण कराया जाए।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत पात्रता का सत्यापन कराकर लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं बताया कि जनपद में वर्तमान में 35 एफपीओ कार्यरत है जिससे किसान सम्बध्द होकर कृषि की नई-नई तकनीकी को सीख रहे हैं। कृषि आधारभूत संरचना को बढ़ाने के लिए कुल 209 प्रस्तावों में से 117 प्रस्ताव स्वीकृत कर 25 करोड़ 68 लाख रुपए का ऋण वितरित किया गया है तथा 37 प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत निर्मित सरोवरों के पुनः जीर्णोद्धार हेतु अध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए।

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पंचायती राज मंत्रालय, आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,पेय जल एवं स्वच्छता विभाग,भूमि एवं संसाधन विभाग, शिक्षा मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय, खान मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग,दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, दूर संचार विभाग, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय, मत्स्य विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, संस्कृति मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय की समीक्षा की गयी।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी बृजेश कुमार के द्वारा सभी जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश एवं सुझावों का अक्षरशः से पालन किया जाएगा।

बैठक में माननीय विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, माननीय विधायक औरैया गुड़िया कठेरिया, मा0 विधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष/ प्रशासक जिला पंचायत कमल दोहरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद औरैया अनूप गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, बना अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त प्रमुख/ प्रशासक क्षेत्र पंचायत, समस्त अध्यक्ष नगर पंचायत सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button