मध्य प्रदेशरीवास्वास्थ्य

दिव्यांगों की जाँच के लिए आज से लगेंगे शिविर

दिव्यांगों की जाँच के लिए आज से लगेंगे शिविर

दिव्यांगों की जाँच के बाद दिए जाएंगे नि:शुल्क कृत्रिम उपकरण

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा. सामाजिक न्याय विभाग द्वारा भारत सरकार की एडिप योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के सहयोग से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांगों की जाँच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। शिविर 17 अगस्त से 22 अगस्त तक लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि शिविरों में दिव्यांगों की मेडिकल जाँच की जाएगी। जो दिव्यांग कृत्रिम उपकरण के लिए पात्र पाए जाएंगे उन्हें पुन: शिविर लगाकर कृत्रिम उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। जो शिविर लगाए जा रहे हैं उनमें केवल दिव्यांगों की जाँच की जाएगी। शिविरों के आयोजन के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा जनपद के सीईओ एवं नगर परिषद के सीएमओ को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके द्वारा शिविर में दिव्यांगों की जाँच, पेयजल व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था तथा अन्य समस्त व्यवस्थाएं की जाएंगी।

 

अपर कलेक्टर ने बताया कि 17 अगस्त को शासकीय स्वामी विवेकानंद कालेज त्योंथर में शिविर लगेगा। इसमें जनपद पंचायत त्योंथर, नगर परिषद त्योंथर तथा चाकघाट के दिव्यांगों की जाँच होगी। ईश्वरचन्द्र विद्यासागर कालेज जवा में 18 अगस्त को लगाए जा रहे शिविर में जनपद पंचायत जवा तथा नगर परिषद डभौरा के दिव्यांगों की जाँच होगी। उत्कृष्ट विद्यालय सिरमौर में 19 अगस्त को शिविर लगाकर जनपद पंचायत सिरमौर, नगर परिषद सेमरिया, सिरमौर तथा बैकुण्ठपुर के दिव्यांगों की जाँच होगी। श्रीयुत् कालेज गंगेव में 20 अगस्त को लगाए जा रहे शिविर में जनपद पंचायत गंगेव तथा नगर परिषद मनगवां के दिव्यांगों की जाँच होगी। शासकीय महाविद्यालय मनगवां में 21 अगस्त को आयोजित शिविर में जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान तथा नगर परिषद गुढ़ के दिव्यांगों की जाँच होगी। अंतिम शिविर 22 अगस्त को विधि महाविद्यालय झिरिया रीवा में लगाया जाएगा। इसमें नगर निगम रीवा, नगर परिषद गोविंदगढ़ तथा जनपद पंचायत रीवा के दिव्यांगों की जाँच होगी। अपर कलेक्टर ने शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने तथा शिविर की तिथियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button