
पीएनजी ज्वेलर्स की ओर से हर महिला के लिए कंटेम्प्ररी डिज़ाइन के साथ वार्षिक मंगलसूत्र महोत्सव का आयोजन
परंपरागत सोने के मंगलसूत्रों से लेकर आधुनिक डायमंड डिज़ाइनों तक, यह वार्षिक महोत्सव परंपरा और सुंदरता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: पीएनजी ज्वेलर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित मंगलसूत्र महोत्सव की घोषणा की है. यह महोत्सव १३ अगस्त से १३ सितंबर २०२६ तक भारत भर के सभी पीएनजी ज्वेलर्स शोरूम्स में आयोजित किया जाएगा. इस वार्षिक महोत्सव में अब तक का सबसे विस्तृत मंगलसूत्र कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा. यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिलाओं की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और पारंपरिक ज्वेलरी के महत्व को भी बनाए रखा गया है.
पिछले कुछ वर्षों से मंगलसूत्र महोत्सव पीएनजी ज्वेलर्स की प्रमुख वार्षिक उपक्रमों में से एक बन चुका है. इस महोत्सव में ग्राहकों के लिए पारंपरिक, आधुनिक और लाइटवेट मंगलसूत्रों की विस्तृत श्रृंखला पेश की जाती है. यह मंगलसूत्र त्योहारों के साथ-साथ रोज के लिए भी उपयुक्त हैं. इस वर्ष का कलेक्शन ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें आकर्षक सोने का मंगलसूत्र, सॉलिटेयर इंस्पायर्ड डायमंड स्टाइल्स, मिनिमलिस्ट डेली वियर डिज़ाइन्स और परंपरा के साथ व्यक्तित्व के लिए ज्वेलरी शामिल हैं.
सभी आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस महोत्सव में पति और परिवारों की आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जो श्रावण के शुभ अवसर पर गहनों का कोई खास तोहफ़ा देना चाहते हैं. उत्कृष्ट कारीगरी से कोई समझौता किए बिना किफायती दाम पर ज्वेलरी उपलब्ध कराने वाला यह फेस्टिवल ग्राहकों को उनके स्टाइल, पर्सनैलिटी और बजट के हिसाब से कई तरह के डिज़ाइन चुनने का मौका देता है.
इस महोत्सव के तहत ग्राहक मंगळसूत्र के आभूषणों पर मेकिंग चार्जेस केवल 7.99% से मिल रहा है. यह विशेष छूट १३ सितंबर २०२६ तक सीमित है, यह प्रेम और कटिबद्धता का शाश्वत प्रतीक रहे इस ज्वेलरी में निवेश करने का एक उत्कृष्ट अवसर है.
इस अवसर पर पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगीळ ने कहा,मंगलसूत्र हमेशा से भावनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन आज की महिलाएँ इसे पहनने और अपनी शैली में अपनाने का नया दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रही हैं. पीएनजी ज्वेलर्स में हमारी कोशिश रही है कि हम इसके सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखें और साथ ही ऐसे डिज़ाइन पेश करें जो आज की जीवनशैली के लिए अनुकूल हों. ‘मंगलसूत्र महोत्सव’ के ज़रिए हम देश के सबसे बड़े कलेक्शन में से एक पेश कर रहे हैं,जिससे प्रत्येक महिला को ऐसा डिज़ाइन मिल सके जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता हो. चाहे वह परंपरा से जुड़ी हो या आधुनिक सुंदरता से प्रेरित हो. यह वार्षिक महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत और आत्म-अभिव्यक्ति, को व्यक्त करने के तरीका इन दोनों का उत्सव है.
लगभग दो शतकों का विश्वास और उत्कृष्ट कारीगरी की विरासत के साथ पीएनजी ज्वेलर्स ज्वेलरी की विविध श्रेणियों में निरंतर प्रयोग कर रहे है. मंगलसूत्र महोत्सव जैसी उपक्रमों के माध्यम से ब्रांड अपने बढ़ते रिटेल नेटवर्क के ज़रिए उत्कृष्ट डिझाइन्स, अतुलनीय विविधता और ग्राहकों को अर्थपूर्ण मूल्य प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को अधिक सशक्त बनाता है.



