प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर के निर्देश पर डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,

कलेक्टर के निर्देश पर डेयरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,

प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे 10 नमूने

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज. कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मऊगंज स्थित विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सिंह डेयरी, ठाकुर डेयरी, मिश्रा डेयरी सहित अन्य डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दूध, पनीर, खोवा एवं देशी घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत जप्त किए गए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच में यदि नमूने अमानक अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर चालानी कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दूध तथा दूध से बने खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मिलावटी अथवा अमानक खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने तथा मिलावट की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button