
शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई ‘शक्ति की सप्तधारा’ की शपथ
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान नई दिल्ली
नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘शक्ति की सप्तधारा’ की शपथ दिलाई।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप देश के सामने रखा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने विभागों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ काम करना आवश्यक है।


