उत्तर प्रदेशएग्रीकल्चरऔरैया

औरैया में कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ई-लॉटरी से होगा चयन, किसानों से 20 अगस्त को पहुंचने की अपील

औरैया में कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ई-लॉटरी से होगा चयन, किसानों से 20 अगस्त को पहुंचने की अपील

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों के लाभार्थियों का चयन अब ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (DLEC) के समक्ष संपन्न होगी।

 

उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) एवं PAM-CRM योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों के लिए 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग कराई गई थी। इसी बुकिंग के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

 

ई-लॉटरी में रोटोवेटर, कल्टीवेटर, लेजर लैंड लेवलर, हैरो, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, आलू खुदाई मशीन, कस्टम हायरिंग सेंटर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर, स्ट्रारीपर, मिनी राइस मिल, कंबाइन हार्वेस्टर, किसान ड्रोन, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर सहित विभिन्न कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

 

उप कृषि निदेशक ने ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले सभी संबंधित किसानों से अपील की है कि वे 20 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार, ककोर में उपस्थित होकर ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन प्रक्रिया में सहभागिता करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button